मुंंबई: रे रोड में लगी आग से 7 दुकानें खाक

इन दुकानों में वेल्डिंग और मरम्मत का काम होता था।

(न्यूज़ लाइव नाऊ) मुंबई: मुंबई  की रे रोड पर बीती रात लगी आग में सात दुकानें जलकर खाक हो गईं। इन दुकानों में वेल्डिंग और मरम्मत का काम होता था। दमकल की 6 गाड़ियों और पानी के 4 टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बीत दो हफ़्तों में मुंबई में आग की आधा दर्जन घटनाएं हुई हैं, जिनमें 19 लोग मारे गए हैं। कमला मिल्स के 2 पबों में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी,तो मरोल की मैमुना मंज़िल में लगी आग में एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए थे। मरोल आग की आंच थमी नहीं थी कि कांजुरमार्ग का सिनेविस्ता स्टूडियो भी जल गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। तो सोमवार की सुबह सेशंस कोर्ट में आग लगी तो रात में रे रोड की 7 दुकानें जल गईं। इन दुकानों में वेल्डिंग और मरम्मत का काम होता था। रात करीब साढ़े 12 बजे  लगी आग देखते ही देखते अगल-बगल की दुकानों में फैल गई।

Leave A Reply