मेट्रो के इतिहास में जुड़ा सुनहरा पल, देश में चालक रहित ट्रेन की शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 93 जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बटन दबाकर पहले फेज के तहत कालकाजी मंदिर तक की चालक रहित मजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया.



यह देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन है इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे.



चालक रहित मेट्रो ट्रेन की शुरुआत से देश में एक नए युग की शुरुआत हुई है. कुल 81 बन रही ट्रेनों में से 20 ट्रेनों को साउथ कोरिया में बनाया गया है और बाकी की 100 ट्रेनें बेंगलुरु में तैयार हो रही हैं यह सभी ट्रेनें छह कोचवाली हैं और ड्राइवरलेस तकनीक से लैस है. मजेंटा लाइन की ट्रेनों में केबिन नहीं है इससे 80 ज्यादा यात्री इन ट्रेनों में सफर कर पाएंगे

Leave A Reply