मोदी को हटाने के लिए सभी भ्रष्ट आए साथ : प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर और जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए का कि भारत को इन दोनों नेताओं पर गर्व है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थेनी में AIADMK के साथ साझा चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप-मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम भी मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर और जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए का कि भारत को इन दोनों नेताओं पर गर्व है।जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहा है, लेकिन कांग्रेस, डीएमके और उनके महामिलावटी दोस्त इसे मानने को तैयार नहीं है, इसलिए वे मुझसे नाराज है।पीएम ने एमके स्टालिन पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिन पहले डीएमके ने ‘नामदार’ को पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश किया, कोई भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था, यहां तक कि उनके ‘महामिलावटी’ दोस्त भी उनको स्वीकार नहीं कर रहे।प्रधानमंत्रा नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज डीएमके और कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए साथ आ गए हैं। सभी भ्रष्ट मोदी को हटाने के लिए एक साथ आ गए हैं। वहीं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि पिता वित्त मंत्री बने और बेटा देश को लूटे। जब भी वे सरकार में होते हैं, वे हमेशा लूटते हैं।
मध्य प्रदेश में आयकर विभाग के छापे के लेकर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार उनका एटीएम बन गई है। गरीबों और बच्चों के पैसे का इस्तेमाल चुनाव किया जा रहा है। इसे तुगलक रोड घोटाले के रूप में जाना जाता है।इस दौरान पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड (JallianwalaBaghMassacre) के 100 साल पूरे होने के मौके पर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा,’मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को कौन न्याय दिलाएगा, 1984 दंगों के शिकार लोगों को कौन न्याय दिलाएगा।पीएम मोदी से पहले राज्य के सुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डीएमके ने राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित किया है, लेकिन उनके सहयोगी उनकी उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमारे गठबंधन में सभी दलों ने पीएम मोदी को पीएम उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया है, यह हमारी एकता को दर्शाता है।