प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक की है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन समझा जा रहा है कि इस दौरान मोदी के प्रस्तावित गुजरात दौरे को लेकर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री सात और आठ अक्टूबर को गुजरात की यात्रा पर जा रहे हैं।
अमित शाह को गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के गृह नगर में एक रैली को संबोधित करना था। लेकिन, वे अपने कार्यक्रम में कटौती कर मोदी से बैठक के लिए दिल्ली आ गए। इस बैठक को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि मोदी ने एक दिन पहले ही अपनी सरकार के आर्थिक फैसलों का बचाव किया था। उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने धीमी विकास दर के लिए सरकार पर हमला तेज कर दिया है।