ये है जम्मू बस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड

बता दें कि 7 मार्च को हुए इस हमले में 2 लोगों की मौत जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :जम्मू बस ग्रेनेड हमले के मास्टरमाइंड हिजबुल मजाहिदीन के कमांडर फारूख अहमद भट्ट की तस्वीर सामने आई है। फोटो में फारूख राइफल लेकर दूसरे हिज्ब आतंकियों के साथ काले रंग का पहरन पहने खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथ खड़े सभी आतंकियों के हाथों में भी अत्याधुनिक राफइल्स हैं। आतंकी फारूख हिज्ब का डिस्ट्रिक्ट कमांडर है। और इसी कहने पर बस पर हमले के आरोप में गिरफ्तार आतंकी यासिर भट्ट ने बस पर ग्रेनेड फेंका था। बता दें कि 7 मार्च को हुए इस हमले में 2 लोगों की मौत जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।मिली जानकारी के मुताबिक फारूख अहमद भट्ट उर्फ नाली जम्मू के कुलगाम का रहने वाला है। उसने साल 2015 में हिजबुल मुजाहिदीन को ज्वॉइन किया। वह ए ग्रेड का आतंकी है और बस स्टैंड पर हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर पुलिस उसकी तलाश में थी। फारूख की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें ऊपर ‘कुलगाम टाइगर्स’ कैप्शन लिखा हुआ है, जिससे ये माना जा रहा है कि ये सभी आतंकी कुलगाम के ही रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की इस ग्रुप फोटो में सेना से फरार होकर हिजबुल ज्वॉइन कर चुका एक शख्स भी शामिल है।गुरुवार को बस ग्रेनेड हमले में गिरफ्तार आतंकी यासीर भट्ट ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया की वो हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है। यासिर भट्ट ने बताया कि फारूख अहमद भट्ट ने ही उसे हमले को कहा था। और उसने ही मुझे हमले के लिए ग्रेनेड दिया था। बता दें कि बीते दस महीने में जम्मू के इस बस स्टैंड पर हुआ यह तीसरा हमला था। इससे पहले दिसंबर 2018 में यहां ब्लास्ट हुआ था, जिसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था। वहीं 24 मई 2018 को हुए ब्लास्ट में यहां दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।जम्मू-कश्मीर के राज्यपल सत्यपाल मलिक ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान भी किया। वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया कि कुछ लोग हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं, हमें एकजुट रहना चाहिए तभी ऐसी ताकतों को हराया जा सकता है। महबूबा मुफ्ती के अलावा उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा की।

Leave A Reply