रक्षा पेंशनरों के वार्षिक पहचान शिविर 12 से

Mandi: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी मंडी के माध्यम से पेंशन लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों या पारिवारिक पेंशन ले रहे उनके परिजनों की वार्षिक पहचान के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
 मंडी के रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी डीके दीक्षित ने बताया कि 12 जुलाई को जोगिंद्रनगर, 8 अगस्त को कुल्लू, 5 सितंबर को सज्जयाओपिपलू, 10 सितंबर सरकाघाट, 18 सितंबर टीहरा, 5 अक्तूबर बलद्वाड़ा, 10 अक्तूबर संधोल और 15 नवंबर को लड़भड़ोल में रक्षा पेंशनर पहचान शिविर लगाए जाएंगे। डीके दीक्षित ने बताया कि 8 अगस्त को कुल्लू में आयोजित किए जाने वाले शिविर में कुल्लू, मनाली और लाहौल के रक्षा पेंशनरों की वार्षिक पहचान की जाएगी। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों या पारिवारिक पेंशन ले रहे उनके परिजनों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है
Leave A Reply