राज्यपाल शासन से सेना के काम में फर्क नहीं: सेना प्रमुख बिपिन रावत
जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बुधवार को कहा कि इससे हमारे काम-काज में फर्क नहीं आएगा
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बुधवार को कहा कि इससे हमारे काम-काज में फर्क नहीं आएगा। उन्होंने कहा, ‘आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।सेना प्रमुख ने कहा, ‘हमने केवल रमजान के दौरान अपने ऑपरेशन को रोका था। लेकिन जो हुआ वो देखा हमने। राज्यपाल शासन हमारे ऑपरेशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़गा। हमारी कार्रवाई वैसे ही चलती रहेगी जैसे पहले चलती थी। हमारे काम-काज में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा।‘बता दें कि सोमवार को सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और यहां सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सीमा क्षेत्रों का दौरा किया। सेना प्रमुख ने राइफलमैन औरंगजेब के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात भी की। पिछले सप्ताह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने औरंगजेब को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी