राष्ट्रीय प्रेस दिवस: पीएम मोदी पत्रकारों को दी शुभकामनाएं, कहा- स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला
नई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम ने बधाई देते हुए कहा स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की ‘‘आधारशिला’’ है और उनकी सरकार उसकी स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘स्वतंत्र प्रेस जीवंत लोकतंत्र की आधारशिला है. हम सभी रूपों में प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं. आशा करते हैं कि हमारी मीडिया का प्रयोग 125 करोड़ भारतीयों के कौशल, शक्ति और सृजनात्मकता को दिखाने के लिए होगा.’’
उन्होंने मीडिया, खास तौर से संवाददाताओं और कैमरापर्सन के ‘‘कठिन परिश्रम’’ की प्रशंसा की, जो मौके पर पहुंचकर ‘‘अथक परिश्रम’’ करते हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को उनका ‘‘आकार’’ देते हैं.
A free press is the cornerstone of a vibrant democracy. We are fully committed to upholding freedom of press and expression in all forms. May our media space be used more and more to showcase the skills, strengths and creativity of 125 crore Indians.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2017
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शुभकामना देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में लोकप्रिय, सक्रिय और स्वतंत्र प्रेस हमारे लोकतांत्रिक जड़ों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है. प्रेस की स्वतंत्रता का प्रयोग जिम्मेदारी और तार्किक तरीके से करने का संकल्प लें.’’
On National Press Day, greetings to all media personnel. Best known as the fourth pillar of democracy, a vibrant and free press is instrumental in strengthening our democratic roots. Let us commit ourselves to using freedom of press responsibly & objectively.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 16, 2017