लगातार पांचवीं जीत में पाकिस्तान ने, श्रीलंका को 83 रनों से हराया

पाकिस्तान ने श्रीलंका को यूएई में खेले जा रहे पहले वनडे में 83 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 292 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका को 293 रनों का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 ओवरों में 8 विकेट पर 209 रन ही बना पाई. श्रीलंका की ओर से लाहिरु थिरिमाने ने सबसे ज्यादा 53, अकिला दनंजया ने 50 रन बनाए. इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया. पाकिस्तान की ओर से रुमान रईस और हसन अली ने 3-3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद हफीज और शादाब खान को 1-1 विकेट मिले. यह पाकिस्तान की लगातार पांचवीं जीत है.

इससे पहले बाबर आजम के शानदार शतक और शोएब मलिक के अर्धशतक से पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट पर 292 रन का स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद बाबर ने 131 गेंद में 103 रन बनाकर अपना छठा वनडे शतक जड़ा, जबकि मलिक ने 61 गेंद में 81 रन बनाये. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 139 रन की भागीदारी निभायी.

इस बल्लेबाज ने 18 महीने में 9 शतक और 19 अर्धशतक बनाकर मचा दी थी सनसनी

पाकिस्तान की शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि सलामी बल्लेबाज अहम शहजाद 12 गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हो गये. वह पारी के चौथे ओवर में पवेलियन लौट गये. फखर जमान औरआजम ने स्कोर 75 रन तक पहुंचाया. श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने 2, लाहिरू गमाजे, अकिला दनंजया, थिसारा परेरा, और जेफरी वेंडरसे ने 1-1 विकेट झटके.

आमिर खान नहीं जानते, कौन हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान?

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने शतक लगाया. उनकी इस शतक के दम पर पाक की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 292 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन शतक जमाने वाले बल्लेबाज की इस पारी को पिछले पांच वर्ष में वनडे में सबसे सुस्त पारी माना गया.

Leave A Reply