(न्यूज़ लाइव नाऊ) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बसें अब जम्मू एवं कश्मीर के वैष्णो देवी कटरा जा सकेंगी। यात्री इन्हीं बसों में वहां से वापस भी आ सकते हैं.
इसके लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दोनों राज्यों एवं परिवहन निगम के बीच अनुबंध होगा, जिसमें दोनों राज्यों के परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यात्री वैष्णो देवी के साथ ही साथ श्रीनगर, गुलमर्ग, और पहलगांम जैसे पर्यटन स्थलों तक भी जा सकेंगे।सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार इस फैसले को मूर्त रूप देने के लिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार से 20 दिसंबर को अनुबंध करेगी। इसके पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन शहरों से कटरा तक बसों का संचालन होगा। इसके तहत उत्तर प्रदेश के मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से बसे जम्मू एवं कश्मीर तक आ-जा सकेंगी। उत्तर प्रदेश से जम्मू एवं कश्मीर जाने वाली सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा भी लगा होगा।
Next Post