(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में सुहाना की कुछ फोटोज सामने आईं है, जिसमें वे फ्रेंड के साथ स्विमपूल में चिल करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘Te quiero mucho baby ❤❤💋💋’. सुहाना फिलहाल मुंबई में है। आपको बता दें कि वे लंदन में हायर स्टडी कर रही हैं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों को मीडिया की काफी ज्यादा अटेंशन मिलती है। वो मूवी स्टार्स नहीं बल्कि वे स्टार किड्स हैं।
फिल्मों में करियर बनना चाहती हैं सुहाना…
शाहरुख खान ने बेटी के बारे में कहा था कि, सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती है। लेकिन वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। इसके बाद वो थिएटर करेंगी ताकि एक्टिंग की बारिकियां समझ सके। आपको बता दें कि सुहाना अक्सर अपनी फ्रेंड्स के साथ पार्टी या मूवी डेट पर नजर आती रहती है। सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई हैं।