शीला दीक्षित की मौत पर कंगना, अक्षय समेत बालीवुड के कई सितारों ने जताया दुःख।
अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर और कंगना रनोट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार की शाम को निधन हो गया। वो 81 साल की थीं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोपहर 3.15 बजे शीला दीक्षित को कॉर्डियक अरेस्ट हुआ। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक लहर है। अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर और कंगना रनोट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कंगना रनोट- ‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। भगवान इस मुश्किल समय में परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को ताकत दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
Deeply sadenned to hear about the sad demise of @SheilaDikshit Ji. May god give strength to the family, friends and loved ones in this difficult time. May her soul rest in peace. : Kangana Ranaut#RIPSheilaDixit pic.twitter.com/TEGm5bWwqx
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) July 20, 2019
अक्षय कुमार का ट्वीट- ‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली को प्रभावी रूप से बदला है। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना…’
https://twitter.com/akshaykumar/status/1152533537981026304
अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीटर पर लिखा है कि सम्मान और प्रार्थना, उनकी परिवार को संवेदना। वे सम्मानीय और लोगों का प्यार पाने वाली सीएम थी। उन्होंने दिल्ली में कई सकारात्मक बदलाव किए।
https://twitter.com/TandonRaveena/status/1152546739775131650
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर लिखती हैं कि श्रीमति शीला दीक्षित जी आपको अपकी स्ट्रेंथ, दृढ निश्चय के लिए हमेशा प्यार और सम्मान मिलता रहेगा।
https://twitter.com/OfficialUrmila/status/1152533170060845056
भूमि पेडनेकर- ‘वो वास्तव में एक महान नेता थीं। मैं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। उन्हें देश से बहुत प्यार था। आपकी आत्मा को शांति मिले।’
https://twitter.com/bhumipednekar/status/1152550861639487490