हैदराबाद
लगातार बैडमिंटन खेलने का असर किदांबी श्रीकांत पर नजर आया है। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर से अपना नाम वापस ले लिया है।
सूत्रों से पता चला है कि नागपुर में 8 नवंबर को समाप्त हुई सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान टांग की चोट से जूझ रहे थे। चाइना ओपन से हटने के बाद 24 वर्षीय श्रीकांत ने नवंबर में ही दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनने का एक शानदार मौका गंवा दिया। श्रीकांत के 73403 अंक है। वह दुनिया के पहले पायदान के खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से 4527 अंक पीछे हैं।
गंटूर के श्रीकांत अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। चाइना ओपन जीतने के बाद वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाते। उनका 21 नवंबर से शुरू हो रहे हॉन्ग कॉन्ग ओपन में खेलना भी मुश्किल है।