श्रीराम मंदिर न बनने के दुख में पति-पत्नी का आत्मदाह का एलान, लेकिन उससे पहले पहुँच गयी पुलिस

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। श्रीराम मन्दिर निर्माण को लेकर अयोध्या के सरयू नदी मे आत्म दाह करने वाले प्रभु श्रीराम भक्त को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जेल भेजा ..बांदा जनपद के थाना गिरवां क्षेत्र के बडोखर निवासी हीरालाल त्रिपाठी ने 25 नवम्बर को अयोध्या मे बिश्व हिंदु परिषद द्वारा आयोजित बिशाल धर्म सभा मे पत्नी सहित पहुच कर घोषणा की थी की अगर श्री राम का मन्दिर के निर्माण का मार्ग15 जनवरी 2019 तक प्रशस्त नही होता बना तो सरयु तट पर 15 जनवरी को आत्म दाह कर लेगा! इस एलान के बाद प्ररशान के हाथ पैर फूूूल गए थे और बात शासन तक गई. हीरालाल त्रिपाठी के पुत्र श्री राम त्रिपाठी ने बताया कि मैने जबसे होस सम्हाला अपने माता पिता को भाजपा को वोट करते देखा पूछने पर येक ही जवाब मिलता रहा भाजपा की सरकार बनेगी तो राम मन्दिर बनेगा! पिता जी 1989,1990,1992 की कार सेवा मे भाग लिया किन्तु आज जब पुलिस मेरे माता रामकिशोरी व पिता जी को पुलिस जबारिया उठा कर ले गयी व जेल भेज दिया उस पर स्थानीय बिश्व हिन्दु परिषद के नेताओ का सामने न आना उस पर यह कहना की ऊपर से मौके मे जाने हेतु मना किया गया! श्री राम त्रिपाठी ने आगे कहा कि जिस तरह माता पिता के लिये श्री राम आराध्य है उसी तरह मेरे लिए मेरे माता पिता मेरे आराध्य है अगर उन्हे कुछ हुआ तो यह तय 2019 मे भाजपा का असतित्व ही खतरे मे हो जायेगा! क्यों कि जो श्री राम का नही वह किसी काम का नही!

Leave A Reply