सेक्सुएलिटी पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भड़क गई. श्री श्री ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में एक बयान दिया था. श्री श्री रविशंकर ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था, ‘समलैंगिक होना एक प्रवृत्ति है जो स्थायी नहीं होती. मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं जो पहले गे थे, लेकिन अब नॉर्मल हैं. बहुत से ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो पहले नॉर्मल थे लेकिन अब समलैंगिक हो गए हैं. सोनम कपूर इसे लेकर ट्विटर पर भड़क गई. उन्हें एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी साथ मिला.
Homosexuality is not a ‘tendency’ it’s something you are born as and is absolutely NORMAL. To tell someone you can change is irresponsible.
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) November 14, 2017
सोनम ने होमोसेक्सुआलिटी कोई टेंडेंसी नहीं बल्कि जन्मजात और ये नॉर्मल कहा है.
WTF is wrong with god men, if you want to learn something about Hinduism and culture it’s better to follow @HindolSengupta & @devduttmyth
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) November 14, 2017
सोनम कपूर को आध्यात्मिक गुरु का ये बयान पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्विटर पोस्ट करते हुए लिखा, होमोसेक्सुएलिटी कोई टेंडेंसी नहीं है बल्कि ये जन्मजात होती है और ये बिल्कुल नॉर्मल है.
सोनम ने ट्वीट में लिखा, धर्म गुरु की आखिर समस्या क्या है, अगर आपको हिंदुत्व और संस्कृति के बारे में कुछ सीखना हो तो बेहतर है इनकी जगह किसी और को फॉलो करें.
सोनम के ट्वीट को आलिया भट्ट ने भी री ट्वीट करके उन्हें सपोर्ट किया है.
OMG kinda moment! ? https://t.co/E156reDqFf
— Alia Bhatt (@aliaa08) November 14, 2017