साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और समांथा के लिए बहुत खास है. दरअसल 6 अक्टूबर को समांथा और नागारुजन के बेटे नागा चैतन्य की शादी है. इसके साथ ही समांथा अपने ससुर नागार्जुन के साथ पहली बार भूत के रोल में दिखेंगी.
नागा और समांथा की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रिति-रिवाज से होगी. हिंदू रीति-रिवाजों से होने वाली शादी में समंथा चैतन्य की दादी की साड़ी पहनेंगी, जबकि क्रिश्चियन वेडिंग के लिए उन्होंने खास ड्रेस डिजाइन करवाई है. इस ड्रेस को उनकी दोस्त और मुंबई की डिजाइनर क्रेषा बजाज ने डिजाइन किया है. इससे पहले उनकी इंगेजमेंट ड्रेस भी क्रेषा ने ही तैयार की थी. जहां तक वेडिंग ड्रेस की बात है, तो ये क्रीम और गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन से बनी है.
समांथा और तमिल एक्टर सिद्धार्थ का अफेयर भी काफी समय तक चला था. दोनों ने जबरदस्त फिल्म में साथ काम किया था, लेकिन 2015 में उनका ब्रेकअप हो गया.
साल 2012 में समंथा को बीमारी का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं और उन्हें एक्टिंग से 2 महीने का ब्रेक लेना पड़ा था. वो इम्यूनिटी डिसऑर्डर से पीड़ित थीं और एंटीबायोटिक्स ने उन पर काम करना बंद कर दिया था.
खबरों के मुताबिक समांथा और नागा शादी के बाद अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके 40 दिन लंबे हनीमून पर जाएंगे. हनीमून से लौटने के बाद समांथा, शिवकार्तिकेयन की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.