सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने जेटली-मुलायम पहुंचे, PM मोदी भी होंगे शामिल

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली और सपा के नेता मुलायम सिंह यादव संसद भवन पहुंच चुके हैं.

ये बैठक संसद भवन के लाइब्रेरी में होगी. संसदीय कार्यमंत्री ने ये बैठक बुलाई है.

वहीं एक और सर्वदलीय बैठक लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बुलाई है. शाम 7.30 बजे लोकसभा स्पीकर के साथ सभी दलों की बैठक होगी. जिसके बाद डिनर कराया जाएगा. इस बैठक में भी पीएम मोदी हिस्सा लेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत होगीय राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद कोविंद पहली बार संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.

दरअसल केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा. 9 फरवरी से सत्र में अवकाश घोषित होगा. बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा, जो छह अप्रैल तक चलेगा.

इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे, जिसमें पिछड़े वर्गों के लिए आयोग और तीन तालक विधेयक शामिल हैं.

Leave A Reply