सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से मंजूरी के लिए आई फिल्म पद्मावती को फिलहाल लौटा दिया गया है। सीबीएफसी के इस फैसले के बाद बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी ने सीबीएफसी पर कई साल खड़े कर दिए हैं।
शबाना अाज़मी ने सीबीएफसी से ट्विट कर सवाल किए हैं कि, ”क्या सही में फिल्म पद्मावती को अधूरी नियम पालन के कारण लौटाया गया है? या फिर जो आग फैली है उसको कायम रखने के लिए और फायदे के लिए एेसा किया गया है?”
#Padmavatis application to CBFC has been sent back bcoz of incomplete formalities! Really? Or to keep fires stoked for electoral gains?
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 17, 2017
इसके बाद शबाना ने एक और ट्विट किया जिसमें उन्होंने सीधे मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। शबाना ने ट्विट कर लिखा, ”सबकी दुकान चल रही है उस सरकार के आश्रय में जो अभी पॉवर में है। फिल्म इंडस्ट्री को पद्मावती को लेकर एक जुट होना चाहिए।”
Sabki dukaan chal rahi hai under the patronage not of the fringe but of the Govt in power. Filmindustry must stand as 1 with #Padmavati
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 17, 2017
आपको बता दें कि, संजय लीला भंसाली निर्देशत फिल्म को सेंसर बोर्ड ने तकनीकी आपत्ति के आधार पर निर्माताओं को वापस लौटा दिया है। सेंसर बोर्ड का कहना था कि जो आवेदन फिल्म को मंजूरी देने के लिए किया गया था वह पूरा नहीं था। अब जब दोबारा फिल्म को मंजूरी देने की दरखास्त आएगी तब बोर्ड आगे की कार्यवाही करेगा। यह भी बताया गया कि बोर्ड ने फिल्म को अभी नहीं देखा है।
पद्मावती विरोध के कारण दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को लेकर पुलिस सुरक्षा दी गई है। फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज़ होना तय है। इस फिल्म में पद्मावती की भूमिका दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज़ को लेकर भी अफवाह उड़ी थी कि रिलीज़ को अागे बढ़ाया गया है। लेकिन फिल्ममेकर्स ने साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज़ में कोई बदलाव नहीं है।