जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन को लेकर आज चेतावनी जारी की गई। चंडीगढ़ में ‘बर्फ एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि आज शाम पांच बजे से अगले 24 घंटों के भीतर मध्यम स्तर का हिमस्खलन हो सकता है।
एसएएसई के परामर्श में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला, कुपवाड़ा, गांदेरबल, बांदीपोरा, किश्तवाड़ और कारगिल जिलों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति तथा किन्नौर जिलों में चेतावनी जारी की गई है।