हिमाचल प्रदेश : बाढ़ और बारिश से दो की मौत, पंजाब में रेड अलर्ट जारी।

पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और राज्य के कई इलाकों नें सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए पंजाब सरकार बैठक करेगी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : उत्तर भारत समेत देश के अन्य हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंजाब में भारी बारिश के मद्देनजर राज्य सरकार सरकार ने सोमवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और प्रशासन को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में बह जाने के कारण कांगड़ा और कुल्लू में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने कुल्लू के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। कुल्लू की एनएचपीसी कॉलोनी में भीषण बारिश के बाद बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए वायुसेना की मदद ली गई है। पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सोमवार को स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक भी बुलाई है। सरकार ने राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने बारिश को देखते हुए सभी जिला प्रशासनों से लगातार नजर बनाए रखने को कहा है। बता दें कि पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और राज्य के कई इलाकों नें सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए पंजाब सरकार बैठक करेगी। सरकार ने जिला नियंत्रण कक्ष को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कर दिया है। पंजाब सरकार ने सेना को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही जिला प्रशासनों से संभावित बाढ़ वाले इलाकों में बचाव अभियान के लिए पर्याप्त नावों का इंतजाम करने को भी कहा है। बता दें कि पंजाब में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और सोमवार को भी मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आगे भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर, गुरुदासपुर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, रोपड़, पटियाला और मोहाली में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस अनुमान को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के अधिकारियों को पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश जारी किए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अचानक पानी के तेज बहाव में बह जाने के कारण राज्य के कांगड़ा जिले में एक पुरुष और कुल्लू जिले में एक लड़की की मौत हुई। अधिकारियों ने कुल्लू जिले के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद कांगड़ा जिले में उफान पर नजर आ रही नाहड़ खाड़ (छोटी नदी) में एक व्यक्ति के बह जाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। जबकि, कुल्लू के बजौरा में 14 साल की एक लड़की पानी में बह गई जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave A Reply