हैदराबाद के नानाकरमगुडा में गुरुवार रात सात मंजिला इमारत गिरी

secund-buil1

हैदराबाद के नानाकरमगुडा में गुरुवार रात को एक सात मंजिला इमारत ढह गई. इस निर्माणाधीन इमारत के गिरने से हुए हादसे में 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

अंग्रेजी अखबार ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार सूत्रों की माने तो इमारत का ढांचा हाल ही में पूरा हुआ था और उसमें टाइल्स लगाने और प्‍लंबिंग का काम चल रहा था.

साइबराबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया ‘जिस वक्‍त ये इमारत ढही, उस वक्‍त उसमें काम करने वाले 10 लोग रह रहे थे.’ उन्होंने बताया कि ये हादसा रात 10 बजे हुआ.

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने 10:30 बजे पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और ग्रेटर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को दी. जिसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

Leave A Reply