17 वर्षीय बेटे को माँ के चरित्र पर था शक, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

(एन एल एन मीडिया – महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बेटे को अपनी मां के कैरेक्टर पर शक था। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। यह घटना रविवार की रात वसई टाइनशिप इलाके में घटित हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मांडवी थाने के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने बताया कि लड़को को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और इसी वजह दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। रविवार की रात लड़का घर में खाना खा रहा था तभी उसने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही है। यह देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और मां पर हमला कर दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में हुई। मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि मृतका की पहचान 35 साल की सोनाली गोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अपनी मां के चरित्र को लेकर लड़के को काफी दिनों से शक था और इसी बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। रविवार की शाम जब लड़का खाना खा रहा था तो उसने देखा कि उसकी मां अपने मोबाइल फोन पर किसी को मैसेज कर रही है, और इस बात ने उसके गुस्से को भड़का दिया।

नाबालिग ने अपनी मां पर संदेह करते हुए गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस घटना के समय परिवार का कोई अन्य सदस्य घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता सोनाली गोगरा को आनन फानन में भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस ने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल आरोपी उसकी गिरफ्त से बाहर है।

Comments are closed.