2 रुपये के सिक्के से रोक लेते थे तेज रफ्तार ट्रेन, फिर करते थे लूटपाट

सूरजपुर व रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत ट्रेन में लूट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि बदमाशों के पास ट्रेन रोकने का नायाब तरीका है।

बदमाश ट्रेन की पटरी के बीच दो रुपये का सिक्का डाल कर अर्थिंग के जरिए हरे सिग्नल को लाल कर देते थे और ट्रेन चालक खतरा समझ कर ट्रेन को रोक देता था।

ट्रेन रुकते ही बदमाश उसमें दाखिल हो जाते थे और सवारियों के साथ लूटपाट करते थे। गिरोह में कुल आठ सदस्य है, तीन बदमाशों को गत दिनों रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब दो को ग्रेटर नोएडा में पकड़ा गया है।

Leave A Reply