दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खड़गपुर यार्ड पर मेगा ब्लॉक के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 गाड़ियों को रद्द किया गया है. वहीं रेलवे प्रशासन ने दो गाड़ियों को गंतव्य से पहले छोड़ने का और दो गाड़ियों को पुन: निर्धारित समय से छोड़ने का निर्णय लिया है.
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रचार निरीक्षण अंबिकेश साहू ने कहा कि 15 से 19 नवंबर तक 5 दिनों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. इस ब्लॉक के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी.
उन्होंने जानकारी दी कि 15 और 16 नवंबर को एलटीटी से छूटने वाली और 16 और 17 नवंबर को बिलासपुर से गुजरने वाली 12151 एलटीटी-हावड़ा समरसत्ता एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 17 नवंबर को हावड़ा से छूटने वाली और 18 नवंबर को बिलासपुर से गुजरने वाली 12870 हावड़ा-सीएसटीएम एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
ट्रेन क्रमांक 12151 कुर्ला-हावडा एक्सप्रेस 15 एवं 16 नवंबर,
12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस 17 नवंबर,
12152 हावड़ा-कुर्ला एक्सप्रेस 17 एवं 18 नवंबर,
22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 18 नवंबर,
19660 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 17 नवंबर,
12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 18 नवंबर,
12949 पोरबंदर-सांतरा गाछी एक्सप्रेस 17 नवंबर,
12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 18 नवंबर,
18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 17 नवंबर,
18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 19 नवंबर,
19659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर,
12950 सांतरा गाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 19 नवंबर,
12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19 नवंबर,
02834 सांतरा गाछी-राजकोट स्पेशल 17 नवंबर,
02822 सांतरा गाछी-पूणे स्पेशल 18 नवंबर
एवं ट्रेन क्रमांक 02833 राजकोट-सांतरा गाछी स्पेशल 19 नवंबर काे रद्द रहेगी।