6 महीने में धोखाधड़ी के कारण SBI को हुआ 5,555 करोड़ का नुकसान
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंकिंग धोखाधड़ी के 5,555.48 करोड़ रुपये के 1,329 मामले उजागर हुए
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) में मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंकिंग धोखाधड़ी के 5,555.48 करोड़ रुपये के 1,329 मामले उजागर हुए। एक आरटीआई के जरिए यह बात सामने आई है।आरटीआई पर भेजे गए जवाब में बताया कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बैंक में कुल 723.06 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी के 669 मामले सामने आए। जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कुल 4832.42 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित 660 मामले उजागर हुए।नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने अपनी सूचना के अधिकार अर्जी में बैंक से यह भी पूछा था कि इस अवधि के दौरान बैंकिंग धोखाधड़ी से बैंक को कितना वित्तीय नुकसान हुआ। इस पर बैंक का कहना था कि इस नुकसान की रकम को तय नहीं किया जा सकता।