पटना/मुंबई। भोजपुरी की दर्जनों फिल्म में कर चुकीं एक्ट्रेस पूनम दुबे और आशी तिवारी ने हाल ही में एक गाना गाया था। यह गाना जल्द ही म्यूजिक डाउनलोडिंग साइट्स पर वायरल हो गया था और लाखों लोगों ने उसे डाउनलोड किया। हाल ही में इस गाने का वीडियो मुंबई में एक्ट्रेस पूनम दुबे और आशी तिवारी के ऊपर फिल्माया गया। इसका वीडियो जल्द ही रिलीज किया जाएगा। वायरल राइटर के नाम से पॉपुलर यादव राज का ये गाना ‘सिंगार’ जल्द ही लोगों तक पहुंचने वाला है। जीरो फिगर के चलते लोग कहते हैं
– कुछ वक्त पहले पूनम दुबे ने सोशल मीडिया में अपनी स्लिम बॉडी की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद से लोग उनकी तुलना करीना कपूर के जीरो फिगर से करने लगे।
– पूनम के मुताबिक, मैंने कभी भोजपुरी की दूसरी एक्ट्रेस से खुद की तुलना नहीं की। जब मैं इंडस्ट्री में आई तो लोग कहते थे कि इतनी दुबली पतली हो कैसे भोजपुरी फिल्म करोगी।
– मुझे किसी और की तरह नहीं बनना था। मॉडलिंग के चलते मुझे अपने फिटनेस का ध्यान रखना था। मैं सिर्फ इसलिए मोटी नहीं होना चाहती थी कि दूसरी सफल एक्ट्रेस वैसी दिखती हैं। पूनम के मुताबिक, मेरी फिटनेस का राज योग है। मेरी कोशिश होती है कि रोज एक घंटा योग करूं। इसके साथ ही मैं जिम भी जाती हूं। खाने में मैं हेल्दी फूड को तरजीह देती हूं।