SRK ने अपने तीनों बच्‍चों का Photo शेयर कर लिखा- तीन दोष: लावण्‍य, स्‍टाइल और चंचलता

नई दिल्‍ली: शाहरुख खान तो बॉलीवुड के बादशाह हैं ही, उनके बच्‍चे भी अक्‍सर अपने सुर्खियों में रहते हैं. चाहें उनका छोटा बेटा अबराम हो या फिर शाहरुख की बेटी सुहाना खान, उनके बच्‍चे जब भी नजर आते हैं, सारी नजरें उनकी तरफ मुड़ जाती हैं. ऐसे में शाहरुख ने अपने तीनों बच्‍चों को अपना एक-एक गुण बताया है. शाहरुख ने बुधवार को अपने तीनों बच्‍चों यानी अबराम, सुहाना और आर्यन का एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्‍शन में लिखा है, ‘ इस फोटो में मेरे तीन दोष: लावण्‍य, स्‍टाइल और चंचलता.’ शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ अक्‍सर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, लेकिन उनके बड़े बेटे आर्यन को अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना ज्‍यादा पसंद नहीं है. वहीं शाहरुख की बेटी सुहाना खान अक्‍सर अपने खूबसूरत फोटोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं.

शाहरुख ने अपने इस फोटो से साफ है कि सुहाना ग्रेसफुल, आर्यन स्‍टाइलिश और अबराम काफी शरारती हैं. हाल ही में शाहरुख खान ने अलीबाग में अपना 52वां जन्‍मदिन मनाया और इस पार्टी में सुहाना और उनकी सहेलियों के अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरीं. वहीं अबराम की बात करें तो वह अक्‍सर शाहरुख खान के साथ नजर आते हैं. इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्‍म ‘रईस’ के प्रमोशन के दौरान भी अमृतसर के स्‍वर्णमंदिर में शाहरुख अबराम के साथ दिखे. वहीं आर्यन की बात करें तो शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन को फोटो खिंचाना पसंद नहीं है और वह अक्‍सर लाइम लाइट से दूर रहते हैं.

suhana instagram

पापा शाहरुख के बर्थडे में सुहाना खान और उनकी सहेल‍ियां अनन्‍या पांडे और शनाया कपूर.

शाहरुख की बात करें तो वह इन दिनों निर्देशक आनंद एल राय की फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्‍म में वह एक बौने व्‍यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्‍म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आने वाली हैं.
Leave A Reply