नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दिल्ली सरकार, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशंस और पड़ोसी राज्यों को फटकार लगाई। कहा- यह स्मॉग जीने का हक छीन रहा है। हेलिकॉप्टर से क्लाउड सीडिंग करके आर्टिफीशियल बारिश क्यों नहीं करवाते? अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो लोग हॉस्पिटल में नजर आएंगे। इसके साथ ही ट्रिब्यूनल ने अपने अगले आदेश तक यहां सभी तरह की इंडस्ट्रियल एक्टिविटीज पर रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल को ये तल्ख कमेंट्स इसलिए करने पड़े क्योंकि यहां पॉल्यूशन का लेवल लगातार सीवियर कैटेगरी में बना हुआ है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सुबह पंजाबी बाग में एयर क्वालिटी इंडेक्स 799 रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड पर पीएम-10 और पीएम 2.5 दोनों ही 500 रिकॉर्ड किए गए। यह सीवियर कैटेगरी है। स्कूलों में रविवार तक की छुट्टी कर दी गई है।
– “सीपीसीबी (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा खतरनाक हो गई है। पीएम 10 का लेवल 100 तक होना चाहिए, जो कल (बुधवार) को 986 हो गया। वहीं, पीएम 2.5 का लेवल 60 होना चाहिए, हो गया 420। ये हालत पिछले हफ्ते से बने हुए हैं।”
– “सभी संबंधित राज्यों के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सभी पैरामीटर्स पर नजर रखें और एनजीटी को इसकी जानकारी दें।”
– “10 साल पुराने डीजल व्हीकल्स और 15 साल पुराने पेट्रोल व्हीकल्स की दिल्ली में एंट्री पर बैन लगाया जाना चाहिए। दिल्ली में ट्रक से कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाने पर भी रोक लगाएं।”
– कोर्ट ने सेंट्रल फॉरेस्ट एंड एनवॉर्नमेंट मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी को दिल्ली और एनसीआर के सभी राज्यों के चीफ सेक्रेटरीज के साथ 3 दिन में इमरजेंसी मीटिंग करने को कहा है।
– कोर्ट ने इसके लिए क्लाउड सीडिंग (आर्टीफीशियल बारिश) पर भी विचार करने को कहा है।
– हाईकोर्ट ने इस मीटिंग में पॉल्यूशन कंट्रोल करने के उपाय तलाशने को कहा है। साथ ही दिल्ली सरकार से गाड़ियों के लिए ऑड ईवन फॉर्मूला लागू करने पर विचार करने को कहा है। सरकार से फौरन सड़कों की धुलाई करने को भी कहा गया है, ताकि धूल से होने वाले पॉल्यूशन को कम किया जा सके।
– उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरा उत्तर भारत गैस चैंबर बना हुआ है।
– केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पॉल्यूशन पर चर्चा के लिए पंजाब और हरियाणा के सीएम से मिलने का वक्त मांगा था, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया।
ऑड नंबर: इसका मतलब जिन गाड़ियों के आखिरी नंबर में 1, 3, 5, 7, 9 जैसे डिजिट होंगे।
– तय दिनों पर एक दिन ऑड और एक दिन ईवन की नंबर की गाड़ियों पर ही सड़कों पर चलाने की इजाजत होगी। इमरजेंसी सर्विसेस या वीवीआईपी गाड़ियों को इससे छूट दी जाएगी।
शादीपुर: 362
आनंद विहार: 515
– डब्लयूएचओ के मुताबिक, भारत में पिछले 5 साल में बाहरी हवा 8 गुना खराब हुई है।
– एशिया में ईरान के जबोल में पीएम-2.5 का एवरेज लेवल सबसे ज्यादा 217 है।