प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 15वीं आसियान समिट के लिए तीन दिवसीय यात्रा के लिए फिलीपींस पंहुच चुके हैं। इस दौरान पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। दोनों प्रमुखों की यह मुलाकात फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुई।
पिछले 5 महीने में पीएम मोदी और ट्रंप की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका पहुंचे थे जहां उन्होंने ट्रंप के साथ करीब 4 घंटे बिताए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिजो अबे, रूस के पीएम दमित्री मेदवेदेव और मलेशिया के प्रमुख से भी मुलाकात की।
बता दें कि पीएम आसियान-भारत और ईस्ट एशिया सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह इस यात्रा को लेकर विश्वस्त हैं कि इस यात्रा से फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। इसके अतिरिक्त यह यात्रा आसियान के साथ भारत के राजनीतिक-सामरिक, आर्थिक और सामाजिक-सांस्कृतिक स्तंभों को मजबूती प्रदान करेगी।
क्या है ASEAN?