ASEAN समिट: मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं- ट्रम्प

मनीला. ASEAN समिट (आसियान शिखर सम्मेलन) में हिस्सा लेने के लिए मोदी फिलीपींस में हैं। यहां उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने ओपनिंग रिमार्क दिए। मोदी को ट्रम्प ने एक एेसा दोस्त बताया जो बेहतरीन काम कर रहा है। मोदी ने कहा, “मैं आपसे एक बार फिर मिलकर काफी खुश हूं। दोनों देशों के बीच रिश्ते नई ऊंचाई पर जा रहे हैं। हाल के महीनों में हमने कई मुद्दों पर गहरी समझ विकसित की है। भारत की तारीफ के लिए शुक्रिया।” बता दें कि दोनों नेताओं के बीच चार महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों जून में जी-20 के दौरान मिले थे। यह समिट जर्मनी में हुई थी।

मोदी को ट्रम्प ने एक एेसा दोस्त बताया जो बेहतरीन काम कर रहा है। ट्रम्प ने मोदी को जेंटलमैन भी कहा। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री यहां मेरे साथ हैं। हम पहले भी व्हाइट हाउस में मिल चुके हैं। वो अब हमारे एक ऐसे दोस्त बन गए हैं जो बेहतरीन काम कर रहे हैं। कई मसलों को हमने सुलझाया है और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। भारत से अब काफी अच्छी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा – “भारत और अमेरिका के बीच रिलेशन और गहरे हो रहे हैं। आप भी अनुभव करते होंगे कि दोनों देश आपसी हितों से ऊपर उठकर साथ में काम कर रहे हैं। एशिया के हितों के लिए काम कर सकते हैं। विश्व में मानवता की भलाई के लिए काम कर सकते हैं। ऐसे कई विषयों पर हम मिलकर चल रहे हैं।

Leave A Reply