आइजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को लुधियाना पहुंची नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) की टीम ने आरएसएस शाखा के मुख्य शिक्षक नेता रविंदर गोसाईं की हत्या के मामले में नए सिरे से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम ने इस मामले में आरोपी गैंगस्टर जिम्मी से भी पूछताछ की है।
दस सदस्यीय टीम पहुंची लुधियाना, गैंगस्टर जिम्मी से भी की पूछताछ
गृह मंत्रालय के 16 नवंबर को जारी निर्देश के आधार पर एनआइए ने जोधेवाल थाना में 17 नवंबर को नए सिरे से एफआइआर दर्ज किया है। एनआइए की 10 सदस्यीय टीम शुक्रवार को लुधियाना पहुंची। दिल्ली से शताब्दी से लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वहीं से सीधे तीन सदस्यीय एक टीम पुलिस कमिश्नर दफ्तर के लिए गई। एनआइए की टीम ने पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मुलाकात की और पूरे केस की जानकारी ली।
करीब दो घंटे तक सीपी आरएन ढोके से बातचीत के बाद टीम के सदस्य सीआइए स्टाफ पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक एनआइए टीम के सदस्यों ने प्रोडक्शन वारंट पर चल रहे आरोपी गैंगस्टर जिम्मी से भी काफी देर तक पूछताछ की। एनआइए की एक टीम जांच के लिए मोगा भी रवाना हो गई।
जिम्मी की कराई कनाडा में रह रहे कुछ लोगों से बात
एनआइए ने जांच के दौरान गोसाईं हत्याकांड के पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मामले गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर जिम्मी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में पता किया। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एजेंट किस तरह उनसे काम करवाते थे, इसके बारे में भी जिम्मी से पूछताछ की गई। इस दौरान एनआइए ने जिम्मी से मैसेंजर से कनाडा बैठे लोगों से बातचीत भी करवाई ताकि पता चल सके कि किस तरह आरोपी केएलएफ से संपर्क करते थे। एनआइए ने आरोपियों से मिले अभी तक के सबूतों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की है।
घटनास्थल का लिया जायजा, गोसाईं के परिजनों से नहीं मिली टीम
उसके बाद तीन सदस्य पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके से मिलने पुलिस कमिश्नर दफ्तर आ गए। इस दौरान अन्य अधिकारी अपने-अपने टॉस्क पर चले गए। एनआइए की टीधगोसाईं के घर के बाहर पहुंच कर घटनास्थल का भी जायजा लिया। हालांकि वह गोसाई के परिजनों से नहीं मिले।
की एक टीम रेलवे स्टेशन से सीधा मोगा के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक एनआइए ने गोसाईं हत्याकांड में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से भी पूछताछ करनी है ताकि पूरे मामले को लेकर जांच कर सकें। इसके अलावा पुलिस द्वारा बरामद हुए सामान की भी डिटेल इकट्ठा कर रहे हैैं। इस दौरान एनआइए ने आरोपियों के लैपटॉप और फेसबुक को खोल कर भी जांच की।
आज गोसाईं के परिजनों से टीम कर सकती है मुलाकात
सूत्रों की मानें तो शनिवार को एनआइए की टीम गोसाई के घर जाकर उनके परिजनों से भी मिलेगी और पूरे मामले की जानकारी लेगी। वहीं, एनआइए ने आरोपियों की सभी सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली हैं।
एनआइए ने जो जानकारी मांग दे दी : सीपी
सीपी आरएन ढोके ने कहा कि एनआइए की टीम ने उनके साथ मुलाकात की और जो भी जानकारी उनसे मांगी वह उन्हें दे दी गई है। उन्होंने कहा कि एनआइए की टीम अपने ढंग से जांच करने में जुट गई
को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया लुधियाना
हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार एनआरआइ जगतार सिंह जौहल को लुधियाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। मोगा पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। बताया जाता है कि उसे देर रात एक न्यायाधीश के निवास पर पुलिस ने पेशकर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। एक उच्च पुलिस अधिकारी ने जगतार को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की पुष्टि भी की है।
हत्याकांड में पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पास्टर के हत्यारों को किस तरह से फंडिंग की जाती थी। जगतार पर पर आरोप है कि वह आतंकियों को फंडिंग करने का काम करता है।