रेकॉर्ड कीमत में नीलाम हुई शूमाकर की F1 कार

ई दिल्ली
सात बार के फ़ॉर्म्युला वन चैंपियन रहे माइकल शूमाकर की फरारी एफ1 कार रेकॉर्ड कीमत पर नीलाम हुई है। F2001नामक इस कार को 7.5 मिलियन डॉलर (तकरीबन 49 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया है।

इसकी अनुमानित कीमत 4.4 मिलियन डॉलर से 5.5 मिलियन डॉलर के बीच थी लेकिन इसका अंदाजा शायद ही किसी को रहा होगा कि यह कार 7.5 मिलियन डॉलर में नीलाम होगी। यह अपने आप में एक वर्ल्ड रेकॉर्ड है।

यह पहली बार था कि कभी किसी फुली फंक्शनल फ़ॉर्म्युला वन कार को किसी आॅर्ट आॅक्शन में प्रेजेंट किया गया हो। 2011 में मोनैको ग्रैंड प्रिक्स में इसी कार से माइकल शूमाकर ने खिताब अपने नाम किया था। ब्रिटिश की मल्टीनैशनल कंपनी सोथेबी ने इसे न्यू यॉर्क में नीलामी के लिए रखा था। यह कार अब भी चालू हालत में है और इसे किसी फॉर्म्युला रेसिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे नीलाम करने वाली कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे महंगी नीलाम हुई रेसिंग कार है।

Leave A Reply