पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने के बाद अब आमिर खान की सुपरहिट फिल्म अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड्स भी जीत रही है. फिल्म ‘दंगल’ ने बुधवार को सातवें ‘आस्ट्रेलियन एकेडमी ऑफ सिनेमा एंट टेलीविजन आर्ट्स’ (आक्टा) में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का अवार्ड जीता.
चीन में अपनी कमाई के मामले में ‘बाहुबली 2’ को भी पछाड़ने वाली फिल्म दंगल भारत के अलावा भी कई देशों में बहुत पसंद की गई. महाबीर सिंह फोगाट और उनकी रेसलर बेटियों गीता और बबिता की इस कहानी को पूरी दुनिया ने बहुत पसंद किया.
सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए जूरी सदस्य दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजामी ने बुधवार को ट्वीट किया, “आक्टा में ‘दंगल’ ने सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म का अवार्ड जीता है.
DANGAL wins Best Asian Film at AACTA. Congratulations Team Dangal. With Russel Crowe Chairman of the jury. It was a unanimous decision ?? pic.twitter.com/xXfixEgT0R
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) December 6, 2017
‘दंगल’ की टीम को बधाई!” जूरी की अध्यक्षता हॉलीवुड के ‘ग्लैडिएटर’ अभिनेता रसल क्रो ने की.