हनीमून पर ‘जन्‍नत’ की सैर पर विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इन दिनों हनीमून पर हैं। अनुष्‍का ने हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि हनीमून कपल ने यह शेयर नहीं किया है कि ये फोटो कहां की है। इस फोटो को देख जगह का अंदाजा लगा पाना भी बेहद मुश्किल है।




हनीमून की इस फोटो में विराट और अनुष्‍का गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इनके पीछे सिर्फ बर्फ और बर्फ नजर आ रही है। भारत में भी इस समय कई पहाड़ी राज्‍यों में जबरदस्‍त बर्फबारी हो रही है। लेकिन विराट और अनुष्‍का अपना हनीमून भारत में मनाएंगे, ऐसी उम्‍मीद कम है। विराट और अनुष्‍का यकीनन विदेश हनीमून मनाने गए होंगे। ये इटली भी हो सकता है, जहां दोनों ने शादी की और स्विट्जरलैंड भी।


Leave A Reply