(न्यूज़ लाइव नाऊ) मुंबई: मीरा रोड में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जो उत्तर प्रदेश के गांव में तो प्रधान है, लेकिन मुंबई में चोरी का काम करता है।
जांच में पता चला है कि मुंबई के कई पुलिस थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव का रहने वाला यह शख्स का है आसिफ अब्दुल शेख और इस पर आरोप है चोरी का। पुलिस के मुताबिक आसिफ ने 22 नवंबर को मीरा रोड के शीतल नगर में एक फ्लैट में गहनों की चोरी की, साथ ही एटीएम कार्ड चुराकर नगद रुपये भी निकाल लिए।
आसिफ की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।