(न्यूज़ लाइव नाऊ) लोग अपराध न करें, इसके लिए चीन ने इस बार सजा देने का अनोखा तरीका अपनाया।पहले दस अपराधियों को मौत की सजा सुनाई गई।
फिर स्टेडियम में लाकर राइफल से खुलेआम गोली मरवा दी गई। अपराधियों को सजा दिए जाने के दौरान स्टेडियम में हजारों लोगों मौजूद थे, जिसमें बच्चे भी थे। अधिकारियों ने भीड़ जुटाने के लिए इससे पहले नोटिस जारी किया गया था। उसमें लोगों से स्टेडियम आने और सजा के मंजर को देखने की बात लिखी थी। इस दौरान दर्शकों में से कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला यहां के ग्वांगडोंग प्रांत के ल्यूफेंग का है।
Prev Post