चारा घोटाले के एक अन्य मामले आरसी-64 (देवघर कोषागार से हुई अवैध निकासी) में शनिवार को फैसला आयेगा. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत फैसला सुनायेगी. मामले में अंतिम सुनवाई 13 दिसंबर को हुई थी. इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद व डॉ जगन्नाथ मिश्र समेत कुल 22 आरोपित ट्रायल का सामना कर रहे हैं.
लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र शुक्रवार शाम को रांची पहुंचे. लालू के साथ उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी रांची आये हैं. लालू प्रसाद एयरपोर्ट से सीधे स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचे.