सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल के हाथ में थमी लालटेन वाली तस्वीर पर काफी ट्वीट हो रहे हैं. हार्दिक के हाथ में लालटेन देखकर तेजस्वी यादव ने कहा नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जरूर जलाते रहें.
लेकिन असलियत यह है कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर यह फोटो डाली और लिखा कि आज मैं अपने गांव आया हूं, लेकिन आज भी गांव में बिजली चली गई इसलिए लालटेन जलाया और अंधेरा दूर किया. लालटेन बहुत काम का है आज पता चला.
हार्दिक पटेल के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राजद अध्यक्ष के बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा -हार्दिक भाई नफरतों के खिलाफ मोहब्बत की लालटेन जला कर रहे अन्याय के अंधेरों के खिलाफ न्याय का प्रकाश फैलाना है हमें इस से लड़ना और जितना है.
तेजस्वी एक और ट्वीट कर कहा कि लड़ने में मजा तभी आता है जब दुश्मन कमजोर करने पर तुले हुए हो.