मुस्लिम महिलाएं अब उठा रहीं बहु विवाह को ख़त्म करने की मांग

तीन तलाक के मुद्दे पर अदालती लड़ाई में शामिल महिलाओं ने विधेयक के लोकसभा में पारित होने हर्ष व्यक्त किया है। अब मुस्लिम महिलाओं ने बहु विवाह पर कानून लाने की मांग की है। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाली महिलाओं ने कहा कि नए कानून में मुस्लिम पुरूषों में बहुविवाह की प्रथा को भी प्रतिबंधित करना चाहिए था, जो ‘‘तीन तलाक से भी ज्यादा बदतर है।’ इस दौरान उनका कहना था कि 1985 में शाह बानो मामले में भी ऐसा ही मौका आया था लेकिन तत्कालीन केंद्र सरकार ने उस मौके को गंवा दिया।
 
तीन तलाक और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चली लड़ाई से जुड़ी रहीं वकील फराह फैज, रिजवाना और रजिया ने कहा कि हमें इस बात की तसल्ली है कि मौजूदा एनडीए सरकार ने कम से कम एक पहल तो की। फैज ने कहा, ‘एक नई शुरूआत हुई है जिससे निकाह हलाला की अनैतिक प्रथा से मुस्लिम महिलाओं का संरक्षण हो सकेगा।’ वहीं कुछ मुस्लिम अहिलाओं का कहना था कि सरकार को तीन तलाक वाले विधेयक के जरिए ही बहुविवाह को प्रतिबंधित कर देना चाहिए था।
Leave A Reply