धोतीकांड में तोगड़‍िया सहित 36 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इन नेताओं के खिलाफ इस मामले में कोर्ट ने समन भी जारी किया

(न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट ने 21 साल पहले हुए धोतीकांड के आरोप में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया समेत 36 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सभी अभियुक्‍तों को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने का आदेश जारी किया है। इन नेताओं के खिलाफ इस मामले में कोर्ट ने समन भी जारी किया, इसके बावजूद मामले में शामिल अभियुक्‍त कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने सभी को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि शंकर सिंह वाघेला के खजुरिया कांड के वक्त बीजेपी के दूसरे गुट ने शंकर सिंह के समर्थक आत्माराम पटेल की धोती निकालकर पिटाई की थी। इस घटना के दौरान वह बाल-बाल बचे थे। इसके अलावा शंकर सिंह के समर्थक नेताओं को भी पीटा गया था।

Leave A Reply