(न्यूज़ लाइव नाउ) आम आदमी पार्टी ने अपनी ही पार्टी के नेता कुमार विश्वास पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने दावा किया है कि अप्रैल 2017 में हुए एमसीडी चुनाव के बाद दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की गई थी और कुमार विश्वास इस पूरे षड्यंत्र का केंद्र थे।
गोपाल राय की खुली कुंभकरणी नींद
गोपाल राय के इस बयान पर पलटवार करते हुए आप नेता कुमार विश्वाश ने कहा कि विधायक और मंत्री सहित नौ पदों पर बैठे गोपाल राय कार्यकर्ताओं को मीर जाफर कहते हैं, आज सात महीने बाद उनकी कुंभकरणी नींद खुल गई हैै। उन्होंने कहा कि दरअसल, इस माहिष्मती की शिवगामी देवी कोई और है, हर बार नए कटप्पा यहां पैदा किए जाते हैं। मेरा उनसे अनुरोध है कि नए-नए कांग्रेस और भाजपा से आए हुए जो गुप्ता बंधु हैं, उनके ‘योग’ ‘दान’ का कुछ आनंद लें, मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें।
राय को बताया किम जोंग
विशवास ने उन्होंने गोपाल राय पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार बाबरपुर में रैलियां करके मैं उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ जितवाने गया था। इस बार वह सुशील गुप्ता जी की रैली कराएं और वहां से सांसद और प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने केजरीवाल का नाम लिए बिना तंज कसा कि किम जोंग उन्हें भी (गोपाल राय को) विश्व की तरह बहुत तंग कर रखा है। वह संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बन जाएं, लगे हाथ विश्व शांति भी हो जाएगी अभी तो आनंद लें। विशवास ने कहा कि काफी चीजें अंदर आई हैं, उनका आनंद उठाए।
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला था। विश्वास ने कहा था कि उन्हें सच बोलने की सजा मिली है। उन्होंने एक कवि, क्रांतिकारी, आंदोलनकारी के तौर पर इसे अपनी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि वो अब भी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं लेकिन इस फैसले ने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई है।