विद्या बालन निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार..

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आयेंगी.
सागरिका घोष की किताब इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर पर आधारित फिल्म बनाने का अधिकार लेखिका से प्राप्त कर लिया गया है. विद्या बालन ने कहा कि उनका सपना था कि वह गांधी का किरदार पर्दे पर अदा करें.



विद्या बालन ने कहा, मैं सागरिका घोष की किताब का अधिकार प्राप्त करके खुश हूं क्योंकि मैं हमेशा से इंदिरा गांधी का किरदार अदा करना चाहती थी. मैंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह फिल्म के रूप में आएगी या वेब सीरिज के रूप में. इसमें कुछ समय लगेगा.




सागरिका घोष ने भी फेसबुक पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अभी-अभी अपनी किताब इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर के फिल्म राइट्स के लिए विद्या बालन और रॉय कपूर प्रोडक्शन्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है. ‘इंदिरा’ को स्क्रीन पर देखना काफी अच्छा रहेगा.

Leave A Reply