हिमाचल : दो अलग सड़क हादसों में कुल छह लोगों की मौत, 10 हुए घायल

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : हिमाचल में रविवार देर रात हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई है. इसके अलावा, 10 लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं.



पहला हादसा कुल्लू के मनाली में हुआ. जहां एक हरियाणा नंबर की गाड़ी नेहरू कुंड के पास हादसे का शिकार हो गई. इसमें 12 लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए.

मृतकों की की पहचान साहिल (13), दीपिका(14) एवं मानसी(15) के रूप में हुई है. ये सभी दिल्ली के सलीमपुर और गाजियाबाद के रहने वाले हैं. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ये लोग सोलांगनाला से मनाली की तरफ आ रहे थे. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

राहडू में कार खाई में लुढ़की, तीन युवकों ने गंवाई जान

राहड़ू में भी रविवार को एक कार 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. रोहड़ू के जाने वाले हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर पौढ़ीताल के पास यह हादसा हुआ है. 1 युवक घायल बताया जा रहा है.

हादसा आधी रात को हुआ है. जानकारी मिली है कि सेंट्रो कार रोहड़ू से महैंदली की ओर जा रही थी. घायल युवक को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है.




मृतकों की पहचान खुशविंद्र (28) गांव भरेटली, विक्रांत (31) निवासी गांव खशकंडी तथा सुलतान (26) निवासी गांव नसारी, रोहड़ू के रूप में हुई है. वहीं, घायल अश्वनी कुमार (24) डिडयाणा, कांगड़ा का रहने वाला है.

Leave A Reply