देवी-देवताओं करना है आकर्षित तो घर में जलाएं इन चीजों को, मिलेगा धन लाभ

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुरानी परंपराओं के अनुसार कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो नियमित रूप से करते रहने पर हमारे घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। नकारात्मकता की वजह से हमारी सोच भी नकारात्मक हो जाती है, जिससे कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में कौन-कौन से काम करते रहना चाहिए…

पहला उपाय



सुबह-शाम घर में घी का दीपक और कर्पूर जलाना चाहिए। कर्पूर और दीपक की रोशनी और इनसे निकलने वाले धुएं से भी वातावरण सकारात्मक बनता है और हमारे घर की ओर देवी-देवता आकर्षित होते हैं। भगवान की कृपा से धन लाभ के योग बन सकते हैं।

दूसरा उपाय

घर में रोज गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। यदि आप घर में रोज गौमूत्र का छिड़काव नहीं कर सकते हैं तो कम से कम सभी त्योहारों पर, सभी शुभ मुहूर्त पर, पूर्णिमा तिथि पर घर में गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, घर का माहौल पवित्र होता है। जहां गौमूत्र की गंध में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की शक्ति होती है।

तीसरा उपाय

रोज सुबह घर के बाहर रंगोली बनाने की परंपरा भी पुराने समय से चली आ रही है। रंगोली से भी घर के आसपास से नकारात्मकता खत्म होती है और इसे देखने से हमारे विचार सकारात्मक बनते हैं।

चौथा उपाय

घर का कोन-कोना एकदम साफ रखना चाहिए। घर में गंदगी होगी तो किसी भी पूजा-पाठ या किसी भी उपाय से हमारी सोच सकारात्मक नहीं बन पाएगी।




जो लोग ये उपाय करते रहते हैं, उनकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Leave A Reply