ओपी रावत बने भारत के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

ओपी रावत ने देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : देश को आज नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त मिल गया। निवर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ए के जोती  ने रावत को पदभार सौंपा। चुनाव आयुक्त भार सौंपा रावत ने कहा निर्वाचन आयोग का दायित्व देश में स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराना है और आयोग की इस परंपरा को मैं भी आगे बढ़ाउंगा। ओ पी रावत  प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के अधिकारी हैं। वह उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं, और उन्होंने IAS के मध्य प्रदेश के कैडर से प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी। ओपी रावत का जन्म 2 दिसंबर 1953 को हुआ था।
रावत की इमानदार एवं बेदाग छवि से उन्हें उत्कृष्ट लोक सेवा का सम्मान भी मिला है। उन्हें मई 1994 में संयुक्त राष्ट्र चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था।


Leave A Reply