स्पेस साइंटिस्ट के मुताबिक जल्द एक ऐस्टेरॉयड धरती के पास से गुज़रने वाला है।

उससे धरती पर कुल 190 जगहों पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) 4 फ़रवरी को एक ऐस्टरॉइड धरती के पास से गुज़रने वाला है। ये ऐस्टेरॉयड क़रीब 1 लाख किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से धरती के पास पहुँच रहा है। माना जा रहा है कि ये धरती से क़रीब 42 लाख किलोमीटर दूर से गुज़रेगा। लेकिन अंतरिक्ष में 42 लाख किलोमीटर की दूरी बहुत ज़्यादा नहीं मानी जाती। जानकार दावा करते हैं कि धरती से क़रीब 75 किलोमीटर के दायरे से किसी भी ऐस्टेरॉयड का गुज़रना बेहद ख़तरनाक हो सकता है। स्पेस साइंटिस्ट के मुताबिक, जो ऐस्टेरॉयड धरती के पास से गुज़रने वाला है, उससे धरती पर कुल 190 जगहों पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें भारत की भी दो जगह शामिल हैं। पहली महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले की है और दूसरी जगह मध्यप्रदेश के शिवपुरी ज़िले की है। जहाँ ये ऐस्टेरॉयड अपना बुरा असर डाल सकता है। ये ऐस्टेरॉयड क़रीब एक किलोमीटर से ज़्यादा चौड़ा है। जो रास्ता भटक कर सूर्य की तरफ़ जा रहा है। दरअसल सौर मंडल में मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच ऐसे कई ऐस्टेरॉयड अपने ऑर्बिट में यानी अपने तय रास्ते में घूमते रहते हैं। लेकिन कई बार अपना रास्ता भूल कर ये सूर्य की ओर चलना शुरू कर देते हैं, जो धरती के पास से गुज़रते हैं। इन ऐस्टेरॉयड के साथ कई ज़हरीली गैस भी होती हैं, जिनका असर धरती के पर्यावरण पर पड़ने की आशंका रहती है।

Leave A Reply