पद्मावत: राजपूत संगठनों ने स्वामी अग्निवेश को कहा रंगा सियार।

और मुँह बंद ही रखने की सलाह दी है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) एक तरफ जहां हर जगह पद्मावत फिल्म का विरोध हो रहा है वहीं तो वहीं दूसरी तरफ स्वामी अग्निवेश ने फिल्म को सही बताया है और कहा कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसके हक में फैसला दिया है। स्वामी अग्निवेश का कहना है कि जिस-जिस प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहीं पर पद्मावत फिल्म का विरोध हो रहा है। अग्निवेश ने कहा आज वही समुदाय इस फिल्म का विरोध कर रहा है जिसने सति प्रथा को शुरु किया था। इस बात पर अग्निवेश की जम कर आलोचना हो रही है। राजपूत संगठनों ने स्वामी अग्निवेश को रंगा सियार कहा है और मुँह बंद ही रखने की सलाह दी है। अग्निवेश ने कहा कि सभी राज्यों के सीएम को कानून व्यवस्था का हवाला दे रहे हैं। जो कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं सभी को फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Leave A Reply