चीन ने भारत को एक बार फिर दिखाई आंख, एक और डोकलाम संघर्ष की दी धमकी

चीनी सेना ने विवादित डोकलाम क्षेत्र को एक बार फिर से अपना हिस्सा बताया है





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : चीनी सेना ने डोकलाम को लेकर फिर से अपना पुराना राग अलाप दिया है। पिछली बार 73 दिनों तक डोकलाम पर चले गतिरोध के बाद भी एक बार फिर से चीनी सेना ने डोकलाम को चीन का हिस्सा बताया है। हालांकि पिछला विवाद जब सुलझा था तो यह आशा की जा रही थी कि चीन इस तरह के बयान नहीं देगा लेकिन भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के डोकलाम को विवादित क्षेत्र बताने वाले बयान के बाद चीन की ओर से डोकलाम को चीनी क्षेत्र बताने वाला बयान आया है। चीन अभी भी इस बात पर अड़ा है कि डोकलाम के क्षेत्र को लेकर भूटान से उसका कोई विवाद नहीं है। जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद चीन की ओर से डोकलाम पर यह पहली प्रतिक्रिया आई है, जिसमें चीन ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने डोकलाम को चीन का अभिन्न हिस्सा बता दिया है। आपको बता दें कुछ ही समय पहले भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारत को पाकिस्तानी सीमा पर से ध्यान हटा कर चीन की सीमा पर ज्यादा महत्व देना चाहिए, क्योंकि चीन इस समय वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।


Leave A Reply