CRPF जवान के घर में घुसकर पत्नी से रेप

1065491-RapeAFPxx-1457959553-650-640x480छठ के पहले अर्घ्य की रात पटना में एक सीआरपीएफ जवान के घर में घुसकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इसके बाद युवती की हत्या करने की कोशिश भी की। छठ की शाम अर्घ्य की रात पटना सिटी में एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी चाकू मारकर हत्या की कोशिश की गई। वादरात में घायल युवती सीआरपीएफ जवान की पत्नी बताई जा रही है। उसे गंभीर हालत में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पटना के खाजेकलां इलाके में एक सीआरपीएफ जवान के घर में उसकी पत्नी को अकेली पाकर पास का ही ओम प्रकाश घुस गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया तथा साक्ष्य छिपाने के लिए उसे चाकू मारकर हत्या करने की कोशिश की तथा फरार हो गया। लेकिन, युवती की जान बच गई।

घायल युवती काे गंभीर हालत में पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छठ की रात सड़कों पर भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच इस घटना के कारण सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave A Reply