बैंकों में कतार है, आम आदमी लाचार-कपिल सिब्बल

New Delhi:  Union Minister for Human Resource Development and Communications and Information Technology, Kapil Sibal addresses the press after launching the Open Government Platform (OGPL), in New Delhi on Friday. PTI Photo by Manvender Vashist (PTI3_30_2012_000186A)मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल के बाद कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर सवाल उठाए हैं. सिब्बल ने कहा कि ऐसे हालात में पीएम को देश में होना चाहिए था लेकिन वो जापान में हैं. उन्होंने कहा कि बैंकों में कतार है, आम आदमी लाचार है, पीएम जिम्मेदार है.

सिब्बल ने कहा कि ये निर्णय जल्दबाजी में लिया गया. देश के साथ मजाक हो रहा है. एटीएम काफी नहीं हैं. ये निर्णय चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है. केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि बीजेपी के लोग इस बारे  में पहले से जानते थे. कांग्रेस ने 2014 चुनाव के दौरान बीजेपी के व्यय की जांच के लिए जांच आयोग की मांग की है. बीजेपी अपने हर कार्यक्रम में हुए खर्च का सारा ब्यौरा वेबसाइट पर लगाए.

सिब्बल ने कहा कि मेरा प्रश्न है कि अकाउंट मेरा है, पैसा मेरा है तो मुझे लाइन में खड़ा क्यों होना चाहिए?

केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नोट बंद करने के बाद धीरे-धीरे सबूत सामने आ रहे हैं. कई घोटाले हो रहे हैं. 8 नवंबर को ऐलान से पहले पीएम ने अपने दोस्तों और बीजेपी के लोगों को सतर्क किया, जिनके पास काले धन थे उन्होंने अपना माल ठिकाने लगाया.

 

Leave A Reply